
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस को अभियुक्ता के कब्जे से 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 11.29 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक ब्रिक्री कर प्राप्त की गई नगदी बरामद हुई है पकड़ी गई आरोपी ने बताया की बरामद स्मैक को बरेली से उसका पति खरीदकर लाया था प्राप्त जानकारी के अनुसार मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19/11/2025 को नेहरूकालोनी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान सपेरा बस्ती से एक महिला को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के कब्जे से 11.29 ग्राम अवैध स्मैक व रू0 23,140 बरामद किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 389/25, धारा 8/21/27। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को उसका पति आलम नाथ बरेली से खरीदकर लाया था, जिसमें से कुछ स्मैक को उसने नशे के आदि स्थानीय नशेडियो को बेच दिया था, जिससे प्राप्त धनराशि पुलिस द्वारा अभियुक्ता के कब्जे से बरामद किया गया तथा बाकि बची स्मैक को अभियुक्ता बेचने की फिराक में थी, परन्तु इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त आलम नाथ की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्ता*
सावली नाथ पत्नी आलम नाथ निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 30 वर्ष।
*वांछित अभियुक्त :-*
आलम नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
*बरामदगी*
(1)- 11.29 ग्राम स्मैक *(अनुमानित कीमत 03 लाख 50 हजार ₹)*
(2)- रू0 23140/- नगद,
*पुलिस टीम*
(1) उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
(2) म0हे0का0 नीलम पंत
(3) का0 बृजमोहन
(4) का0 विनोद बचकोटी
(5) का0 संदीप छाबड़ी

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार