September 1, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की नेहरु कालोनी पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट सहित दर्ज हैं कई मुकदमे,कुछ माह पहले पुलिस ने आरोपी को किया था तड़ीपार।

देहरादून पुलिस ने लोगो को जीवन का भय दिखा कर रंगदारी माँगने वाले पूर्व तड़ीपार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी,है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज है इस मामले मे एसएसपी देहरादून अजय सिह का कहना है कि *समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी, सभी को जाना होगा जेल :- एसएसपी देहरादून

प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद वाहिद द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ आदि द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी में तत्काल *मु0अ0सं0: 16/24 धारा: 386, 506 भादवि* का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के दिन से ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ को बलवीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त विकास सुंदयाल उर्फ सोनू मूंछ एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके ऊपर पूर्व से जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। विगत वर्ष 2023 में थाना नेहरू कॉलोनी से गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर भी किया जा चुका है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

01: विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ पुत्र श्री किशन चंद्र सुंदरियाल निवासी अपर राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष
*अपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सँ0 – 212/2017 धारा 147/323/504 506 आईपीसी थाना डालनवाला
2- मु0अ0सँ0 – 181/2018 धारा 147/149/307/323/504/506 आइपीसी थाना रायपुर
3- मु0अ0सँ0 – 123/2018 धारा 323/325/504/506 आईपीसी थाना पटेल नगर
4- मु0अ0सँ0 – 146/2018 धारा 147/323/506/427 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
5- मु0अ0सँ0 – 77/2019 धारा 323/504/506/120 बी आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी
6- मु0अ0सँ0 – 14/24 धारा 147/323/504/506/427 आईपीसी
7- मु0अ0सँ0 – 86/2023 धारा 3/10 गुंडा एक्ट
8- मु0अ0सँ0 – 16/24 धारा 386/506 आईपीसी

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- कानि0 1525 मुकेश जोशी
3- कानि0 187 दिनेश शाह

You may have missed

Share