आज दिनाँक 15-05-24 को क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत चीता पुलिस कर्मचारिगणों को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड पर वेलवेट हॉस्पिटल के पास एक बच्चा उम्र 5 वर्ष अकेला काफी देर से रोता हुआ घूम रहा है, जिस पर तत्काल चीता पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तथा बालक से परिजनों के संबंध में जानकारी की तो बच्चा अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नही दे पाया। चीता पुलिस कर्मियों ने आस-पास क्षेत्र में बच्चे के परिजनो को काफी तलाश किया, परन्तु कोई जानकारी नही मिल पाई, जिस पर पुलिस कर्मियों उक्त बालक को थाने पर लाकर गुमशुदा बालक के संबंध में कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानों अवगत कराया गया तथा पुनः थाना क्षेत्र में बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई, जिस पर उक्त बालक के परिजनों का टर्नर रोड पर निवासरत होना ज्ञात हुआ, बालक के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हे थाने बुलाया गया तथा गुमशुदा बालक को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर