
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने आपसी विवाद के चलते प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल होने के चलते घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक तथा युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है तथा उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनो के मध्य इस बात को लेकर विवाद तथा आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनो के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार करने से दोनो घायल हो गये, जिन्हेे पुलिस द्वारा उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान में दोनो उपचाराधीन हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक