March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून परिवहन विभाग ने ज़ीरो उत्सर्जन दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के प्रति किया जागरूक !

 

देहरादून परिवहन विभाग ने शून्य उत्सर्जन दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर इनफ़ोर्समेंट टीम ने सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों, सार्वजनिक परिवहन चालकों एवं यात्रियों को शून्य उत्सर्जन के महत्व के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि छोटे-छोटे कदम जैसे—वाहनों की नियमित सर्विसिंग, साझा यातायात (कारपूलिंग), साइकिल या पैदल चलने की आदत तथा ई-वाहनों का प्रयोग—प्रदूषण घटाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी वाले पैम्पलेट तथा सार्वजनिक वाहनों में उपयोग के लिए ईको-फ्रेंडली कचरा थैले वितरित किए गए, ताकि यात्री स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक प्रदूषण कम हो।परिवहन विभाग देहरादून ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर हरित और स्वच्छ देहरादून बनाने में योगदान देने की अपील की इस जागरूकता कार्यक्रम ने अनुराधा पंत ,परिवहन कर अधिकारी आनंद रतूड़ी ,परिवहन पर्यवेक्षक अरविंद सिंह ,परिवहन पर्यवेक्षक शशिकांत टेंगोवाल ,परिवहन पर्यवेक्षक तथा अन्य प्रवर्तन कार्मिको ना भाग लिया !

You may have missed

Share