

ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी युवाओ को अक्ल नही आ रही और देर रात तक पार्टी मे नशे के सामान का खुल कर उपयोग कर रहे है इसी तरह की एक पार्टी होने की गोपनीय रूप से सूचना एसएसपी देहरादून को मिली कि एक निजी आवास पर आयोजित हाउस पार्टी चल रही है जहा पर युवा लडके और लडकिया मौजूद है सूचना के बाद पुलिस ने इस मकान पर छापा मारा तो पुलिस को रेड के दौरान निजी आवास पर भारी मात्रा में पार्टी के दौरान प्रयुक्त इंपोर्टेड शराब की खाली बोतले व शराब बरामद हुई पुलिस को रेड के दौरान 40 लड़के व 17 लड़किया अवैध रूप से हाउस पार्टी करते मिली जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया इस रेड मे क्षेत्राधिकार सदर सिटी पुलिस के कई थानों की फोर्स व sog सहित आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही पुलिस ने भवन स्वामी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर रही है प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 23.11.2024 की देर रात्रि को एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई की गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र पर एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिस में सम्मिलित होने हेतु गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए व आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई, रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए, उक्त भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई ,मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

*भवन स्वामी/अभियुक्त*
श्रीमती रजनी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला थाना कैंट देहरादून

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु