
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 03/07/2024 की प्रातः से जनपद के नगर/देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पीएसी के साथ अलग- अलग टीमों का गठन करते हुए जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों व अन्य के सत्यापन किये गये।
इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 508 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 50,80,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 274 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थानों पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 106 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 25,500/- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश