
दिनांक 03.06.2024 को वादी हिमांशु महर पुत्र श्री सोबेन्द्र सिंह, निवासी देवभूमि लाईब्रेरी, चावला चौक, करनपुर, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 02.06.2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने चावला चौक के पास उनको धक्का देकर उनका रियलमी एन 55 मोबाइल फोन व 600/- रुपये को छीनकर भाग गया है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु०अ०सं० 123/2024 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण, अभियुक्त की गिफ्तारी तथा माल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के मार्गो में लगे हुए सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया तथा प्रकाश में आये संदिग्धों से पूछताछ की गई साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से दिनांक 03.06.2024 को स्ट्रीट क्राइम की घटना को अजाम देने वाले अभियुक्त को कॉन्वेंट चौक तिब्बती मार्केट से कुछ पहले सड़क से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई।
*नाम पता अभियुक्त*
कुबेर गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता निवासी- गुरू रोड, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी*
(1)- एक मोबाइल फोन रियलमी एन 55,
(2)- नकदी कुल 500/- रुपये
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 भगत दास, कोतवाली डालनवाला देहरादून
2- हे0का0 10 संदीप कुमार,
3- हे0का0 259 ना0पु0 मांगेराम,,
4- का0 1403 ना0पु0 गजेन्द्र सिंह,

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार