गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला इकाई चमोली की एक बैठक रविवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया चार नवम्बर को देहरादून में सचिवालय घेराव के लिए चमोली जिले के सभी विकास खंडों से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक और कर्मचारी देहरादून कूच करेंगे।
गोपेश्वर में रविवार को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पीएस फरस्वाण की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी चार नवम्बर को प्रांतीय कार्यकारणी के नेतृत्व में पुरानी जीएफ पेंशन बहाली के लिए उत्तराखंड सचिवालय घेराव, महारैली की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तावित सचिवालय घेराव के लिए जनपद चमोली के शिक्षक, अधिकारी तथा कर्मचारी की भागेदारी के लिए रणनीति तैयार की गई। जिले के सभी विकास खंड़ों में जनपद कार्यकारिणी की ओर से प्रभारी नियुक्त कर दिए गए।
गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से पुरानी जीपीएफ पेंशन की बहाली नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक/कर्मचारी एनपीएस के साथ यूपीएस का भी विरोध करते हैं। केवल और केवल पुरानी जीपीएफ पेंशन (ओपीएस) की ही मांग करते रहेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव सतीश कुमार, कमल किशोर डिमरी, मनोज तिवारी, जिला संरक्षक डा. बृजमोहन सिंह रावत, सीमा पुंडीर, सुनीता कपरवाल, नरेंद्र सिंह रावत, जेएस फरस्वाण, नीलम रावत, दिनेश नेगी, नीलम पाल, बृजमोहन सौंरियाल आदि मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह