
पुलिस कैसे रस्सी का सांप बना देती है इसका ताज़ा मामला उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा में देखने को मिला जहा एक पाउच खरीदकर लौट रहे एक ग्रामीण को दरोगा ने शराब तस्कर बना दिया। दरोगा के खिलाफ यह आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी डीसी सोलंकी का घेराव किया। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी ने जांच कराने का भरोसा दिया, जिस पर लोग शांत हुए।
आरोप है कि गांव रामनगर निवासी ओमचंद बाइक से शराब का एक पाउच लेकर लौट रहा था। थाने में तैनात एक दरोगा ने उसे पकड़ कर कच्ची शराब के 25 पाउच दिखाकर केस दर्ज कर लिया। दरोगा की कार्यशैली से नाराज लोगों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। उन्होंने थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी का घेराव किया। आक्रोशित भाजपाइयों और ग्रामीणों ने आरोपी दरोगा की कार्यशैली की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ओमचंद शराब का एक पाउच पीने के लिए लेकर बाइक से लौट रहा था। दरोगा ने 25 पाउच दर्शाकर उसे तस्कर बना दिया। ओमचंद के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया। ग्रामीणों और भाजपाइयों का आक्रोश देखकर थाना प्रभारी सोलंकी ने निष्पक्ष जांच करने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिस पर लोग शांत हो गए। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, जगदीश कंबोज, अजय शर्मा, महेंद्र कालरा, मलकीत कंबोज, सुधीर राणा, जगदीश सिंह, रविंद्र कंबोज आदि मौजूद रहे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार