चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला। आम लोगों को जमीनों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने यूट्यूब चैनल पर ‘भूमि पाठशाला’ शुरू की है। जिससे लोगों को जमीनों के संबंध में सभी जानकारियां मिल रही हैं। एसडीएम की इस अनूठी पहल की स्थानीय लोगों एवं किसानों ने सराहना की है।
जमीन संबंधी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह आम लोगों में जमीनों से संबंधित जानकारी का अभाव होता है डोईवाला के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने भूमि पाठशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है। यू ट्यूब पर जमीनों के सीमांकन, पैमाइश जमीनी विवाद होने पर किस अधिकारी के पास जाना पड़ेगा, कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी, खसरा-खतौनी की जानकारियां दी जा रही हैं। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जमीनों से संबंधी समस्याओं के निदान के लिए लोग तहसील के चक्कर काटते हैं। भूमि पाठशाला में जमीनों से संबंधित हर तरह की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। इससे लोग जागरूक होकर स्वयं अपनी समस्या का निदान कर सकते हैं। कोई व्यक्ति या दलाल उनको गुमराह नहीं कर पाएगा।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग