
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल के गोवर्धन हॉल में लेक सिटी वैलफेयर क्लब की तरफ से 11वां कुमाउँनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहर और आसपास की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। यहां महिलाओं ने घर से पकवान बनाकर डिस्प्ले किये जिसमें पतोड़े, भांग के नामक के साथ नींबू, बिच्छु की सब्जी, भट्ट की चटनी, चैत्र माह की भिटौली, हरे प्याज का चीला, चावल की छोइ रोटी, भट्ट के डूबके, गहत के डूबके, लेसू रोटी, भांग और कद्दू की चटनी, लाल चावल का भात, मंदिरा का चावल, झोली, हरि सब्जी, पिनालु का साना, भांग की झोली, मडुवे की इडली, क्यौला का सूप, रागी की मठरी, रागी चिप्स, काच पाक, भुटुवा, शिकार, भात की मन्नत की टोकरी थी। पकवान के साथ मुंह मीठा करने के लिए चौलाई की खीर, लाल धान की खीर, मडुवा बालूशाही, सिंगल, तिल के लड्डू, झुंगर का भात समेत अन्य पकवान बनाए गए थे। इसमें प्रतिभाग करने के लिए
गीता फरतीयाल, रुही, नीमा, सौम्या, मालती देवी, रेनू सिराला, मंजू बोरा, भावना रावत, रजनी चौधरी, अनीता रौतेला, वंदना खतवाल, बबीता बोरा, चंद्रा पंत, पुष्पा बिष्ट, दीपा मेहरा, बसंती बिष्ट समेत 60 से अधिक महिलाओं ने भोज्य पदार्थ बनाकर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर उत्साह दिखा।
प्रतियोगिता के जजों ने सभी व्यंजनों को चखकर अपना निर्णय तय किया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम करके कुमाउँनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप