देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो माह से रसोई सिलेंडर नहीं पहुंचने से घेस, वलाण, हिमानी, पिनाऊ में किल्लत बनी है। गैस की सप्लाई नहीं होने से लोग लकड़ी से भोजन बना रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने शीघ्र गैस सप्लाई की मांग भारत गैस एजेंसी नारायणबगड़ से की है।
हिमनी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह नेगी, वलाड गांव के उप प्रधान विरेन्द्र राम ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में भारत गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। लगभग सभी लोगों के सिलेंडर खाली पड़े है। उन्होंने कहा आजकल गांव में खेती का काम धन्धा जोरो पर चल रहा है ऐसे में लोग गैस के लिए परेशान हैं। हिमनी क्षेत्र में अधिकांश सिलेंडर भारत गैस के है। भारत गैस नारायणबगड़ से सप्लाई होती है।
इधर, भारत गैस एजेंसी नारायणबगड़ संदीप ढौंढियाल ने बताया है कि गैस की सप्लाई एजेन्सी में कम आ रही है। कम्पनी से लगातार डिमांड की जा रही है। गैस मिलते ही क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह