उत्तराखंड में हरिद्वार के बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद, व्यापारियों में चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो….
हरिद्वार : प्रेमनगर आश्रम के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में चले लाठी-डंडे, जमकर हुई मारपीट, घटना कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की है जहां प्रेम नगर आश्रम के सामने एक दुकानदार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था।
वही रोज लोगों से लड़ने का आदि दूसरा दुकानदार उसे मोटरसाइकिल खड़ी करने को मना करने लगा। देखते ही देखते दोनों में कहासुनी हो गई और मोटरसाइकिल को मना करने वाले दुकानदार ने गाली गलौज शुरू कर दी फिर क्या था देखते ही देखते दोनों दुकानदारों में लाठी-डंडे जमकर चले ,हालांकि स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।
बावजूद इसके दोनों आपस में भिड़े रहे। फिलहाल दोनों ही व्यापारी अपना मेडिकल करा कर रेल चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचे हुए हैं अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप