March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद कांग्रेस हुई सक्रिय

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने पोखरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क

पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा में उप चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विधान सभा के गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में जनता को लामबद्ध करने के लिए जुट गयी है। गुरूवार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लखपत बुटोला ने पोखरी विकास खंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी चुनावी जीत का मंत्र दिया।

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने ग्राम प्रधान वल्ली, खन्नी, थालावेंड ब्राह्मण थाला का भ्रमण किया और लोगों समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने कहा वल्ली खन्नी, ब्राह्मण थाला में पेयजल की एक विकट समस्या बनी हुई है। केन्द्र और राज्य में सरकार होने के बाद भी लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया रहा है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया अगर बदरीनाथ विधानसभा के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे तो हम पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा पर कार्य करेंगे। उन्होंने बदरीनाथ के निवर्तमान विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा विकास करना था तो इतने सालों तक क्यों नहीं किया। बदरीनाथ की जनता ने आप विश्वास किया और दो साल बाद जनता का साथ छोड़कर अन्य दल में जाकर जनता का विश्वास को तोड़ा है। जनता इस बार ऐसी गलती नही करें इस बार लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में पहले से मन बना दिया है जीत पार्टी की जरूरत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र नेगी, दीपक थपलियाल सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

Share