March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गोपेश्वर को लॉ कालेज में एलएलएम की कक्षाऐं संचालित करने के लिए समिति ने किया निरीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। एक लंबे समय से राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में एलएलएम की कक्षाऐं संचालित किये जाने की मांग उठाई जाती रही है। इस बार उम्मीद जग रही है कि विधि महाविद्यालय में एलएलएम की कक्षाऐं संचालित हो सकें। एलएलएम की कक्षाऐं संचालित किये जाने के लिए मूलभूत आवश्यक सुविधाओं की जानकारी के लिए गठित संबंद्धता समिति की ओर से बुधवार को विधि महाविद्यालय का निरीक्षण कियका गया।

विधि महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि एलएलएम की कक्षाऐं संचालित किये जाने के लिए गठित संबद्धता समिति की ओर से विधि महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी भवन, कंप्यूटर लैब, मूट कोर्ट, सेमीनार हाल, एलएलएम कक्षाकक्ष का निरीक्षण किया गया। समिति की ओर से महाविद्यालय की भूमि, कार्यरत फैक्लटी, पेयजल, स्वच्छता, क्रीडा और अन्य शैक्षणेतर सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। एलएलएम कक्षाओं के संचालित करने के लिए गठित संबद्धता समिति में संयोजक डीन ऑफ लॉ कालेज प्रो. एके पांडे, सदस्य डा. पंकज पंत, प्रो. एनएस पंवार, प्रो. सीएस शर्मा, इं. एमपी डोभाल शामिल थे। निरीक्षण के दौरान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार, डा. विपिन चंद्र चौबे, अमित कुमार मिश्र, अंजू रानी, डा. दिनेश शर्मा, डा. विपिन चंद्र नौटियाल, डा. तरूण कुमार आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share