पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी चार चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुरूवार से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
आमरण अनशन पर बैठे मोहित नेगी और शाहिल कुमार का कहना है कि उनकी मांग है कि पीजी स्तर पर इतिहास और अर्थशास्त्र, स्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान विषय शुरू किये जाएं, प्राध्यापकों नियुक्ति, महाविद्यालय में सीसी मार्ग और एनसीसी शुरू की जाए। छात्र संघ अध्यक्ष सचिन, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि अंकित चौधरी ने कहा शासन प्रशासन और शिक्षा मंत्री को महाविद्यालय की चार सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जब तक छात्रों की मांग पूरी नही होती तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रवेश भंडारी, आकाश सिंह, लक्ष्मी, सालु रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह