
आज दिनांक 20.12.2022 को *क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा एवं प्रभारी निरीक्षक श्री गोविन्द कुमार* द्वारा बस अड्डा पौड़ी में *वाहन चालकों की मीटिंग* लेकर बताया गया की वाहन दुर्घटना चालक की लापरवाही या *नशे में होने के अतिरिक्त वाहन की फिटनेस में कोई कमी हो तो वाहन दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा* बनी रहती है। वाहन चालक को अपनी वाहन की यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व वाहन के *सभी पार्टों को भलीभाती चेक करने के बाद यात्रा शुरू* करनी चाहिए।

साथ ही बताया कि किसी भी स्थिति में *यदि वाहन में कोई कमी है तो वाहन को यात्रा के लिए नहीं ले जाना* चाहिए। आपका जीवन आपके और *आपके परिवार के लिए अमूल्य* है। साथ ही वाहन चालकों को नियंत्रित गति में ही गाड़ी चलाने, *तीखे मोड़ो पर हॉर्न का प्रयोग करने, मोड़ो पर ओवर टेक न करने,* ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, *नशा करके गाड़ी ना चलाने,* दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारियों द्वारा यात्रा न करने व *सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिये जागरूक* किया गया। साथ ही *महोदय द्वारा बताया कि समय-समय वाहन चालकों को लगातार जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित* किया जा रहा है, *अगर कोई वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही* की जायेगी।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग