राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खालिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी वाला फोन कर राज्य मे सनसनी फैला दी है यह मामला खालिस्तान की मांग से जुड़ा हुआ है। देर रात एक फोन आता है। फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी मिलती है। फोन पर बात करने वाला शख्स अपने आप को पन्नू बताता है जो कि एक खालिस्तानी आतंकवादी है। पन्नू ने फोन पर कहा कि अगर उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड भगोड़ा अमृतपाल उतराखण्ड मे पनाह ना ले सके इसके लिए पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी थी और उत्तराखंड के चप्पे चप्पे पर चैकिंग अभियान चलाकर खालिस्तानी मानसिकता वाले लोगो पर पैनी नजर रख रही थी जिससे बौखलाकर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी दी है। पन्नू कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। रात तक यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में भी आ गया। उन्होंने इसकी तत्काल एसटीएफ से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग