उत्तराखंड में आज सीएम धामी पहुंचे पुलिस मुख्यालय, हरिद्वार, चमोली, और अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड में हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने लगाई पुलिस अधिकारियों की क्लास……
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय में छापा मारने पहुंच गए हों। मुख्यमंत्री के फ्लैट जैसे ही पुलिस मुख्यालय की ओर मोदी पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए।
बुधवार करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय की ओर पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे।
मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय के भीतर पहुंचती है तमाम अफसर भागे दौड़े चले आते हैं। प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार ADG एडमिन अमित सिन्हा , ADG वीमुरुगेशन और ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था अजय अंशुमन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस मुख्यालय में पहुंचते ही राजधानी और पुलिस मुख्यालय के तमाम आईपीएस अधिकारी दौड़े दौड़े पुलिस मुख्यालय की ओर नजर आए।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के कक्ष का भी मुआयना किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने निरीक्षण के बाद उत्तराखंड पुलिस के सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक ली। मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस संसाधनों से युक्त होनी चाहिए और पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिले यह भी जरूरी है। उनके औचक निरीक्षण का उद्देश्य यही था कि पुलिस की कार्यप्रणाली को गहनता से देखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आपराधिक घटनाओं के अनावरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की पुलिस कर्मियों के लिए विभागीय और आवासीय भवनों को बनाने के लिए बजट जारी किया गया है पुलिस की जो भी डिमांड है उसे पर भी सरकार कार्य कर रही है

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !