उत्तराखंड में आज अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचे सीएम धामी, इनसे की मुलाक़ात……
डीडीहाट: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर स्वजनों और प्रिय ग्रामवासियों से भेंट की।

*हरे पहाड़, सौंधी मिट्टी नित बहती निर्मल धारा*
*है जन्मभूमि यही हमारी, ऐसा है गाँव हमारा*


देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है, आज इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया।

स्नेह और आत्मीयता के साथ ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत से मन भावुक हो उठा। गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है।



More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश