मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस वर्ष होमगार्डस स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगार्ड्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड श्री अमिताभ श्रीवास्तव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश