देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह