देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के मध्य राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक लोग मत्स्य पालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी। भेट के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री डाक्टर संजीव बालियान ने पत्रकारो से बात करते हुए अपनी इस भेट को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के डेयरी विभाग और मत्स्य उद्योग से जुडे लोगो के हित मे बताया साथ ही वायदा किया कि केन्द्र से अपने विभाग की हर योजना का लाभ उत्तराखंड के लोगो को दिलाने का प्रयास करेगे।


More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह