
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ आरके जैन ने कोटद्वार में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के अध्यक्ष अमित सैमुअल के सौजन्य से आयोजित बहुद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। नगर में चर्च कंपाउंड के निकट आम पड़ाव में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, तहसील, पुलिस, कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और नगर निगम सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ आरके जैन और सचिव जेएस रावत द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी की शिकायतों की सुनवाई करते हुए तत्काल निस्तारण किया गया। कई महिलाओं व बुजुर्गों को वृद्धावस्था और विधवा पेंशन की जानकारी दी गई और संबंधित विभाग को उनकी पेंशन प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग