
*पौड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला*
दिनाँक 05.12.2022 को जिला नियन्त्रण कक्ष पौड़ी के माध्यम से थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि कुल्हड़ बैण्ड के पास वाहन संख्या UK 15C 2901 (वैगनार) कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर जनपद के थाना सतपुली, लैन्सडाउन एवं एसडीआरएफ टीम मय राहत एवं बचाव उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे तो वाहन सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था एवं वहां से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुये स्थानीय व्यक्तियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर गहरी खाई में उतर कर घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन को चालक दलबीर सिंह चला रहे थे, वाहन में 06 लोग बैठे हुये थे। जिसमें से 02 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई, शेष 04 घायलों को पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य कर 108 के माध्यम से (03 को हंस फाउण्डेशन सतपुली एवं 01 को कोटद्वार) अस्पताल पहुँचाया गया।

नाम पता घायलः-
1- दलबीर सिंह असवाल पुत्र श्री बलवीर सिंह असवाल, निवासी ग्राम- तछवाड़, थाना पौड़ी (उम्र-58 वर्ष)।
2- सुरजीत सिंह असवाल पुत्र श्री रामपाल असवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-24 वर्ष)।
3- अर्पित पुत्र श्री अनूप पटवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-6 वर्ष)।
4- वामिका पुत्री श्री अनूप पटवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-9 महीने)।
नाम पता मृतकः-
1- श्रीमती प्रीति पत्नी श्री अनूप पटवाल, निवासी ग्राम- तछवाड़, थाना पौड़ी (उम्र-32 वर्ष)
2- श्रीमती बिल्लू पत्नी अज्ञात निवासी रणस्वा, चौबट्टाखाल (उम्र-65 वर्ष)।
पुलिस टीमः-
1. उपनिरीक्षक विनोद कुमार-थाना सतपुली
2. उपनिरीक्षक संदीप बिष्ट-थाना सतपुली
3. उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट-थाना लैन्सडाउन
4. आरक्षी पासरमणी- थाना सतपुली
5. आरक्षी संजय पाल-थाना सतपुली
6. आरक्षी धनन्जय पन्त -थाना लैन्सडाउन
7. एसडीआरएफ टीम

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग