चमोली। शनिवार को लगभग 8:15 बजे रात्रि आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (UK 07 FR 5185) जोकि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटना के बाद मौके पर पहुँचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलो को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को भी बरामद किया।
यह वाहन रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे उक्त घटना में मौके पर एक महिला की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है।
सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है
एवं मृतका को भी मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है।
घायलों का विवरण-
1-मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक)
2-प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल)
3-विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल)
4-उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष(घायल)
5-बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80वर्ष(मृतका)

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश