राजधानी पुलिस ने वारंटियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए विगत 15 दिनों में 100 वारंटियों को गिरफ्तार कर सैंचूरी जड दी आपको बता दे कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जिसमे न्यायालय द्वारा प्राप्त गैर राज्य व प्रदेश के वारेंटो की तामिली सुनिश्चित कराई जा रही है, वर्षो से फरार चल रहे सभी वारंटियों कि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।:एसएसपी देहरादून*
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को कडे निर्देश निर्गत किये गये है।
उक्त निर्देशो के अनुपालन में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा विगत 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 100 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, अभियान आगे भी लगातार जारी है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप