
देहरादून राजधानी होने के साथ- साथ एक पर्यटक स्थल भी है और देहरादून होकर टूरिस्ट अन्य डेस्टिनेशन पर जाते है,
देहरादून एक एजुकेशनल हब के साथ- साथ सांस्कृतिक राजधानी भी है,
आए दिन देहरादून में school/ कॉलेज के annual day प्रोग्राम के साथ विभिन्न शोभा यात्राएं, कल्चरल इवेंट्स होते रहते है, जिनमें काफी संख्या में लोगो/ अभिवावकों के सम्मिलित होने तथा वाहनों के पार्किंग के समुचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल/ कॉलेज/ शिक्षण संस्थानों में किसी Cultural program/ annual day function अथवा किसी धार्मिक आयोजन / शोभा यात्रा के लिए संबंधित व्यवस्थापक/ प्रबंधक से बातचीत कर इस बात को सुनिश्चित किया जाये कि उक्त कार्यक्रम के लिए संबंधित आयोजक/ प्रबंधक द्वारा पार्किंग की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित की जाएगी साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी का भी अरेंजमेंट किया जाए, ऐसे किसी भी कार्यक्रम अथवा आयोजन में पुलिस की उपलब्धता पर संबंधित को सहयोग किया जायेगा लेकिन संबंधित आयोजक/ प्रबंधको को स्वयं भी व्यवस्था बनानी होगी, यदि किसी संस्थान अथवा प्रबंधक/आयोजकों द्वारा इसमे कोई शिथिलता बरती जाये या उक्त conditions को fullfill न किया जाए तो उन्हें आयोजन की अनुमति कदापि न दी जाये।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु