
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बनवसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल घाट पर पर्याप्त जल की उपलब्धता और जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का उनसे अनुरोध किया है।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का अनुरोध किया है ताकि भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में गिरते भूजल स्तर की समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा है कि यह नहर किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी और इससे क्षेत्र का विकास होगा
इसके अलावा महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिद्वार में स्थित दो नहरों के उत्तराखंड को हस्तांतरण एवं जनपद चंपावत के बनबसा में बने बैराज के वृहद रूप से मरम्मत किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।
महाराज ने मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर जनपद में सोलानी व बांणगंगा नदी के तट पर स्थित तीर्थ स्थल शुक्रताल घाट पर जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी कहा है ताकि धार्मिक अनुष्ठानों एवं महापर्वों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान घाट पर जल की पर्याप्त उपलब्धता रहे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार