March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हॉस्पिटल में भर्ती , जानिए क्या है कारण।

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हॉस्पिटल में भर्ती , जानिए क्या है कारण….

देहरादून : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली की हुई सफल सर्जरी, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी रेखा आर्य का आज नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ दिन पहले पेट मे रसौली से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है।

वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

You may have missed

Share