
आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित सभी विकास कार्यों को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने युमना पेयजल पंम्पिग योजना के माध्यम से मसूरी शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार