March 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीरंदाजी विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।

मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री का भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष तीरंदाजी एसोसिएशन राजेंद्र तोमर, उपाध्यक्ष कैलाश मोनारका, चेतन कावलेकर, डॉ.केबी गुरुंग, चेरीकुरी सत्यनारायण, सुमंता, जोशिश पोलसे, जीवन जोत सिंह सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

You may have missed

Share