September 1, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान मे पहुचे कैबिनेट म॔त्री गणेश जोशी, भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी रहे मौजूद,

देहरादून 17 जून, भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को देहरादून के डाकरा में बीजेपी मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

अपने संबोधन में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सभी मोर्चो का व्रत लिया और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में विकास की एक नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता होती है। हम चुनाव प्रक्रिया से तहत अपना संविधान का सम्मान रखते हैं इसलिए हमे सिर्फ़ अपने बारे में न सोचकर देशहित को लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा चुनौती को लेकर अपना कल का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हमको अपना संपर्क को और अधिक बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मोर्चों की बड़ी भूमिका है, उसे निभाएं और मंडल पदाधिकारियों के संपर्क में रहें। सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं और योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संपर्क बनाएं। उन्होंने 18 जून को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथ पर सुनने का आग्रह किया और योग दिवस पर सभी से योग करने का अनुरोध किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने कहा कि आज से नौ वर्ष पहले हम विश्व की दसवी बडी अर्थव्यवस्था थे और आज हम वैश्विक स्तर पर पाचवे पायदान पर हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले की सरकारों ने पोलियो का टीका बनाने में 40 वर्ष लगाए, वही मोदी सरकार ने कोविड के दौरान एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्री बोले कि दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी कम हुई है और वन्दे भारत एक्सपेस चलाकर मोदी जी ने उत्तराखंड को एक नई सौग़ात दी है। घर घर नल से जल के तहत 11 करोड़ परिवारों कनेक्शन दिये हैं। जन-धन खातो के माध्यम से देश के ग़रीब तपके को अत्यधिक लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से एक रूपये भेजने पर लाभार्थी को मात्र 15 पैसा मिलता था वही मोदी सरकार में आज डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभार्थी को धनराशि भेजी जा रही हैं। उन्होंने धर्मांत्ररण क़ानून के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा।

वही, बीजेपी महानगर अध्यक्ष उमेश सिद्दार्थ अग्रवाल और बीजेवाईएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, कार्यक्रम संयोजक संध्या थापा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, ज्योति कोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, वंदना बिष्ट, उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, विष्णु प्रसाद गुप्ता पार्षद संजय नौटियाल, योगेश, चुन्नी लाल, कमल थापा, मेघा भट्ट आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Share