
देहरादून 08 मार्च। रंगो के पर्व होली के शुभअवसर पर प्रदेश के कृषि एवम् कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली के रंगो की तरह हम सबके जीवन में ख़ुशिया आये। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
वही, अपने शासकीय आवास में होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये बीजेपी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता, शुभचिंतकों एवं परिजनों के संग हर्षोल्लास से मनाया। दोपहर में बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुँचे मंत्री जोशी ने होली के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। मंत्री ने सभी को गुलाल का टीका लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। उसके बाद होली के गीत में सभी ने ठुमके लगाये।
इस अवसर पर निर्मला जोशी, नेहा जोशी, मयंक जोशी, अनुज रोहिला, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, वंश शर्मा, रोहित सनवाल, आकाश बाली, करुण दत्ता, कुलदीप शर्मा, राजेश राजोरिया, सुभाष भट्ट, मूरत राम शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश