हरिद्धार
कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बस का सफर बुधवार से और महंगा हो जाएगा। दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही सहारनपुर, बिजनौर आदि जगहों पर जाने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ जाएगा। यूपी में कांवड़ यात्रा की वजह से मंगलवार की शाम से ही रूट डायवर्ट हो गए। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे से वाया देवबंद गुजारा जा रहा है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जानसठ बाईपास से वाया मीरापुर बिजनौर होते हुए भेजा जा रहा है। शाम पांच बजे से यह रूट डायवर्जन प्लान शुरू हो गया। हालांकि अचानक रूट डायवर्ट होने की वजह से कुछ ही वाहनों का किराया बढ़ाया गया। दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसें बुधवार की सुबह से करनाल से होकर जाएंगी, जिसमें साधारण और वॉल्वो बसों का किराया बढ़ा दिया जाएगा। परिवहन निगम प्रबंधन के मुताबिक, जिन रूटों पर भी डायवर्जन हुआ है, उन सभी पर बुधवार की सुबह से लंबी दूरी के हिसाब से किराया वसूला जाएगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया था। इसके बाद अब कांवड़ यात्रा की वजह से परिवर्तित रूटों पर अस्थायी तौर पर यह किराया बढ़ोतरी की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु