March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड के नौकरशाही में होने जा रहें बम्पर तबादले, धामी सरकार की तैयारी पूरी।

उत्तराखंड के नौकरशाही में होने जा रहें बम्पर तबादले, धामी सरकार की तैयारी पूरी…..

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से इंतजार कर रहे IAS और PCS अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी होने जा रही है। खबर है कि कई दिनों से IAS और पीसीएस अधिकारियों की सूची को लेकर होमवर्क किया जा रहा था, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है।

ऐसे में अब जल्द ही अगले 24 घंटे के भीतर अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हो सकती है। जिन अधिकारियों के तबादले होने जा रहे हैं, उनमें शासन के अपर सचिव से लेकर जिलों के जिलाधिकारी, CDO और ADM स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकार इससे पहले शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव कर चुकी है. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से लेकर कई सचिवों के विभागों को बदला जा चुका है. इस दौरान जिलों के जिलाधिकारी और शासन में अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले नहीं किए गए थे।

साथ ही PCS स्तर के अफसरों को भी तबादला सूची का इंतजार था. लिहाजा नई सूची में अब इन अधिकारियों को भी स्थानांतरण के रूप में जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के बाद इस सूची को जारी करने के लिए अंतिम औपचारिकता को भी पूरा कर लिया जाएगा।

You may have missed

Share