April 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने दो पांच हज़ारी बदमाशों को किया गिरफ्तार,

 

मुज़फ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने दो 5-5 हजार रुपये के ईनामी/मफरुर अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 138/1995 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम में मफरुर व 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त पप्पन पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 79/93 धारा 25 आयुद्ध अधिनिमय में मफरुर व 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त फराकत पुत्र किलवत निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर को बुढाना मंदवाडा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मं थाना बुढाना पर मु0अ0स0 154/26 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*

*1.* फराकत पुत्र किलवत निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर।

*2.* पप्पन पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

एक अदद नाजायज चाकू (अभियुक्त फराकत के कब्जे से)

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 शिवसिंह नागर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 511 मनोज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 481 अमित थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1913 इस्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 310 परमजीत थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share