March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !

 

मुज़फ्फरनगर की तीतावी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत 2 अवैध स्मैक तस्करो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रूपये है और तस्करी मे प्रयोग की जा रही मोटरसाईकिल बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.03.2026 को थाना तितावी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम तितावी पुल के पास पहुंची तो वहां 02 मोटरसाईकिलों पर 04 संदिग्ध लोग खडे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची तो मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को स्टार्ट कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों का पीछा किया गया तथा 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 लोगों को पकड लिया गया तथा 02 अन्य फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के कब्जे/जमातलाशी से 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* रब्बान पुत्र अफसर निवासी सिवालखास थाना जानी, मेरठ, उम्र करीब 19 वर्ष।

*2.* दानिश पुत्र अश्फाक निवासी जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 29 वर्ष

*बरामदगी का विवरण-*

• 270 ग्राम स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रूपये कीमत)

• 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर प्लेट)

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0-76/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। हम लोग अपने फरार साथियों के साथ मिलकर बरेली से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर लाते हैं तथा उसे उंचे दामों पर विभिन्न स्थानों पर फुटकर में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।

थाना तितावी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

1. क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, मुजफ्फरनगर ।

2. थानाध्यक्ष पवन कुमार थाना, तितावी, मुजफ्फरनगर ।

3. उ0नि0 रोहित कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

4. उ0नि0 अमित कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

5. का0 1833 संजय कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

6. का0 2381 नवीन कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

7. का0 1110 ललित कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।

 

You may have missed

Share