उत्तराखंड के सिरोबगड़ में कार के ऊपर गिरा बोल्डर,मोक्ष नदी में फटा बादल…….
रुद्रप्रयाग: पहाडो में लगातार हो रही बारिश अब लोगो पर आफ़त बनकर टूटने लगी हैं,बीतें दिन हुई बारिश से जहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोंबगड़ में यात्रियों से भरी कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरनें के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
कार में सवार तीन यात्रियों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई।वहीं चमोली के नंदानगर में ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने की घटना से मोक्ष नदी और चूफ़लागाड़ नदी के उफ़ान पर आने के कारण काफ़ी नुक़सान हुआ हैं।
नंदानगर के धूर्मा गाँव निवासी और प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते दिन गाँव में हुई बारिश से गाँव के बीच बहने वाली मोक्ष नदी अचानक उफान पर आ गई,जिससे गाँव को जोड़ने वाली दो पैदल पुलिया बह गई,साथ ही खेती को भी बड़ा नुक़सान हुआ हैं।
उधर नंदानगर के मुख्य बाज़ार के पास से बहने वाली चुफलागाड़ नदी के उफान पर आने से कई भवनों के नींचे भी कटाव शुरू हो गया हैं,जिससे भवन ख़तरे की जद में आ गयें हैं।नंदानगर तहसील की टीम नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने के लिए रवाना चुकी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश