March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बॉलीवुड के गायक सोनू निगम ने किये बद्री-केदार के दर्शन

गोपेश्वर (चमोली)।बॉलीवुड प्रसिद्ध स्टार सिंगर सोनू निगम ने बुधवार को अपने पारिवारिक जनों के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।

गायक सोनू निगम बुधवार को प्रातः श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के बेबाक बातचीत की अपने शुरूआती दौर को भी याद किया ईश्वर का धन्यवाद किया। उसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात स्टार गायक ने श्री लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। दर्शनों के दौरान बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना की। मंदिर सिंह द्वार के बाहर फोटो खिंचवायी तथा प्रशंसकों से भी मिले। मंदिर समिति कार्यालय सभागार में श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड गायक सोनू निगम का स्वागत किया। भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, लक्ष्मी मंदिर पुजारी दिनेश डिमरी, अजय सती, अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, विकास सनवाल, दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Share