
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर शुक्रवार को कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर पांचवें किमी के पास कोटद्वार से पौड़ी की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक मैक्स वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया था। वाहन में वाहन चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को ही कुछ घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। मैक्स में सवार एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा था। लापता व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका के कारण पुलिस द्वारा कल देर रात तक व्यक्ति की तलाश की गई थी। आज पुनः पौडी पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति का रेस्क्यू कर शव मलवे में दबे मैक्स वाहन से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, ऐता के पास ट्रक पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग रात्रि साढ़े नौ बजे की है। पांचवे किमी पर रास्ता बंद होने के चलते ऐता के पास जाम में फंसे ट्रक पर बोल्डर गिरने लगे। ट्रक में पीछे दो सवारी बैठी हुई थी, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह ट्रक सतपुली से दिल्ली जा रहा था।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश