March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उतराखंड मे भाजपा की जीत का लहराया परचम ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर मनाया जीत का जश्न ।

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

डोईवाला – हरिद्वार लोक सभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोक सभा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत पर नगर चौक पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर व मिठाई वितरित कर जश्न मनाया बतौर कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की पांचो लोक सभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहां कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में हरिद्वार लोक सभा की जनता ने अपना योगदान देकर देश को विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है अब आने वाले पांच साल मोदी सरकार इतिहास लिखने का काम करेगी ” इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता,अवतार सिंह लच्छीराम लोधी, राममूर्ति ताई, अमित कुमार विनय जिंदल, गणेश रावत, आदेश पवार, संजीव लोधी प्रकाश कोठारी, पंकज शर्मा, नीरज कुमार, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, हृदय राम डोभाल, हिमांशु राणा,उमेद सिंह, आदि

You may have missed

Share