
आज दिनांक 8 जून 2023 को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत महानगर की विधानसभा में लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय गणेश जोशी जी ने इस महा जनसंपर्क अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता को समर्पित कई कार्य किए गए हैं करोना काल के समय में मोदी जी के नेतृत्व में इसकी समस्त जनता को इस महामारी बीमारी से दूर करने के लिए वैक्सीन बनाने का जल्द से जल्द कार्य किया गया। यह भाजपा की ही सरकार है जिसमें आम कार्यकर्ताओं चाय बेचने वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाया है हमारे प्रदेश में भी एक फौजी के बेटे को मुख्यमंत्री के मुख्य सेवक के रूप में सेवा करने का मौका दिया है और लगातार केंद्र व प्रदेश की सरकार लाभकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सेवा प्रदान कर रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश जोशी जी ने भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान को संगठन का एक महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए चिंतित है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने आज जहां कई लाभकारी योजनाएं दी है उसके साथ साथ ही टेक्नोलॉजी में भी देश को आगे बढ़ाया है आज देश की आंतरिक सुरक्षा और भाई सुरक्षा दोनों को मजबूत किया गया है हमारी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को आयुष्मान कार्ड के तहत कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं।
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का नतीजा यह है कि आज हमने प्रदेश में एक मिथक को तोड़ा है हमने पुनः भाजपा की सरकार बनाई है। और प्रदेश की जनता ने माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को अपार स्नेह और प्यार दिया है भारतीय जनता पार्टी भी आज सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है हमारे वरिष्ठ पूर्व कार्यकर्ताओं ने जो पौधा लगाया था आज वह बड़ा वृक्ष बन गया है भारतीय जनता पार्टी नंबर एक ही पार्टी है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमती नेहा जोशी जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा, रतन सिंह चौहान, बबीता सरोत्रा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत पूनम नौटियाल पार्षद गण मंडल के पदाधिकारी गण आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जीएमएस मंडल में कैंट विधानसभा के अंतर्गत कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेष परिवारों से मिलकर जन कल्याण योजना को अवगत कराया गया। उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकार लेखक श्री पुरन चंद जी,योग आचार्य डॉ शेल बाला जी,समाजसेवी श्री एल,डी, आहूजा जी का घरों पर जा कर सम्मान किया।
सम्मान कार्यक्रम में श्री सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, श्री बबलू बंसल शेखर नौटियाल ऐ, के,महाजन विकास बेनीवाल हितेश शर्मा मण्डल मंत्री, चंदा सागर उनियाल

राजपुर विधानसभा के अंतर्गत महापौर सुनील उनियाल गामा जी के नेतृत्व करणपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिस परिवारों से मिलकर उनका सम्मान किया गया।
अभी सभी परिवारों से भाजपा को पुनः समर्थन देते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया गया महा जनसंपर्क अभियान को लेकर 9090902024 पर मिस कॉल भी कराई गई।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग