रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
ज्वालापुर विधान सभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के कैम्प कार्यालय पर आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने पत्रकारों के साथ मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर से 26 नवम्बर संविधान दिवस सेवा पखवारा के रूप में मनाया गया। जिसके तहत जिले के गांवों में अनुसूचित बस्तियों में बस्ती सम्पर्क अभियान के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया। जिसमें मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को दी गई। लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण का भी प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान केवल बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस के दिन 6 दिसंबर तक ही चलाया जाएगा इस दौरान पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 2554 कार्यक्रम किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 1674 कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के माध्यम से दलित समाज के बीच जा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विषय मे जानकारी देते हुए,सरकार द्वारा दलितों के उत्थान के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के विषय मे बता कर भाजपा की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों में से 13 सीटे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जिनपर हमारे विधायक चुन कर आते है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी 57 सीट ऐसी है जिनपर दलित समाज के लोग निर्णायक भूमिका में है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वरा भी दलितों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।इस दौरान उनके साथ युवा भाजपा नेत्री दीपिका राठौर भी उपस्थित रही।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग