उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर गए भाजपा पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को सौंपी, पैनल पर विचार कर नाम आलाकमान को सौपे…….
देहरादून: उपचुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर गए भाजपा पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को सौंप दिया है । जिसमे सामने आए संभावित नामों के पैनल पर विचार कर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि शीघ्र ही दो तीन दिन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कोठारी ने बताया कि कल बद्रीनाथ विधानसभा में पार्टी पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और श्री विधायक भरत सिंह चौधरी ने चुनाव प्रभारी विनोद कपरवाण के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार किया की गई थी।
इसी तरह मंगलौर में साथी पर्यवेक्षक विधायक श्री खजान दास और स्वयं उन्होंने चुनाव प्रभारी श्री अजीत चौधरी के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट को सौंपी सौंपी थी। रिपोर्ट में पर्यवेक्षकों द्वारा जमीनी सर्वे, सामाजिक समीकरणों और संगठन की रायशुमारी के बाद दोनो विधानसभा में सामने आए सभी संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया गया है । जिस पर विस्तृत समीक्षा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व को नामों का पैनल भेज दिया गया।
कोठारी ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामों के पैनल पर विचार कर, एक दो दिन में पार्टी उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया जाएगा । साथ ही दावा किया कि दोनों विधानसभाओं के जमीनी हालत बताते हैं कि जनता ने कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। दोनो सीटें वर्तमान विधानसभा में विपक्ष के पास थी, लिहाजा इस बार वहां की जनता पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व हो रहे राज्य के चौमुखी विकास में अपनी सहभागिता देना चाहते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश