
अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
डा0 नरेश बंसल ने अपने प्रश्न मे सदन के माध्यम से मा0 इस्पात मंत्री से पूछा कि सरकार की राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के अंतर्गत राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआइएनएल) के पुनरूद्धार की कोई योजना है एवं विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं?
इसके लिखित जवाब में इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के अनुरूप आरआईएनएल के पुनरूद्धार एवं विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 11440 करोड़ रू. इक्वीटी पूंजी के रूप में निवेश को मंजूरी दी गयी है जिसमें किसी भी निजी क्षेत्र की भागीदारी या सहयोग शामिल नहीं है। यह कम्पनी के प्रचालन दक्षता बढ़ाने के लिए, प्रोद्योआर्थिक कार्य निष्पादन में सुधार, बेहतर क्षमता उपयोग और निश्चित लागतों के आदि के लिए है जिससे भारतीय इस्पात सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे को लेकर पौड़ी पुलिस ने की सुरक्षा चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार ने पुलिस बल को किया ब्रीफ।
टिहरी गढ़वाल की थट्यूड पुलिस ने आबकारी एक्ट मे वांछित कार को किया जब्त !
उधमसिंह नगर की आई टी आई पुलिस ने ज़िन्नत के नाम पर ठगी करने वाले “कादरी बाबा “गिरोह का किया पर्दाफाश, जादू टोने का डर दिखा कर कर ली थी करोड़ो रुपयों की ठगी, रूपये डब्बल करने की भी चला रखी थी कई स्कीम, आरोपियों ने भोले भाले अनपढ़ लोगो सहित पढ़े लिखें लोगो को भी लगाया था चुना !