उत्तराखंड से बड़ी खबर, सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के होमगार्ड जवानों को दी बड़ी सौगात…..
देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है उत्तराखंड में कोविड-19 के दौर में होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए 6-6 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में ग्रह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड के स्थापना दिवस के मौके पर यह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी लेकिन चुनाव की नजदीकी और आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर अमल नहीं हो पाया था।
अब गृह विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया है साथ ही प्रत्येक जवान के खाते में वह राशि जारी की जाएगी राज्य में कोविड-19 के दौर में सेवा देने वाले 5518 होमगार्ड को इसका लाभ मिलेगा।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप