उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज……
देहरादून: देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से जौलीग्रांट के आस-पास की 1.95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण लगातार जारी है।
यूकाडा की ओर से निजी और वन भूमि दोनों के अधिकरण की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद इसमें और तेजी आएगी। हालांकि इस बीच न्यायालय में पीआईएल दाखिल होने की वजह से इसमें कुछ तेरी हो रही है। एयरपोर्ट के विस्तार होने के साथ ही कई अन्य देशों के लिए यहां से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
।अपर सचिव युकाडा सी. रविशंकर ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1.95 हेक्टर जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है। उसके बाद 6 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह