
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
झबरेड़ा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में हादसे के दौरान दो महिला कर्मियों की मौत हो गई जबकि चार महिला कर्मचारी घायल हुई है।सूचना पर पहुँची झबरेड़ा थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है साथ ही मृतक महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।सूचना पर पहुँची झबरेड़ा थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है साथ ही मृतक महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोतवाल आलमपुर स्थित एक मशरूम की फैक्ट्री है, जिसमे काम करते समय दूसरी मंजिल से लोहे का जाल गिर गया, जिसकी चपेट में करीब आधा दर्जन महिला कर्मचारी आ गई।जिनमे दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार घायल महिला कर्मियों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। सूचना पर मंगलौर सीओ भी मौके पर पहुँचे है और घटना की जानकारी ली है। वही घटना की जानकारी लगने पर फैक्ट्री की बहार ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की है। उधर फैक्ट्री मालिक मौके से फरार है। एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया मशरूम फैक्ट्री में दूसरी मंजिल से लोहे का जाल गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है।एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स झबरेड़ा भेजा गया है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप